परिचय
एक उम्र के बाद हर महिला के अंदर हार्मोनल बदलाव आते हैं | यह बदलाव उसे कई नई चीजों से मिलती है, वहीं कुछ पुरानी अवस्थाएं खत्म हो जाती है | Perimenopause (पेरिमेनोपॉज), जिसे रजोनिवृत्ति संक्रमण भी कहा जाता है, यह वह समय होता है जिसमें महिला के शरीर में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं|
मेनोपॉज जिसको हिंदी में रजोनिवृत्ति कहा जाता है ,वह स्थिति होती है जिसमें महिलाओं में माँ बनने की क्षमता और मासिक धर्म आना बंद हो जाता है | मेनोपॉज औसतन 51 वर्ष की उम्र में आता है (सामान्य सीमा 45–55 वर्ष), जिसमें कई तरह की शारीरिक और मानसिक बदलाव होते हैं | मेनोपॉज से पहले आने वाले समय को पेरिमेनोपॉज कहते हैं,जिसमे कई तरह के प्रभाव महिला के जीवन में पड़ते हैं| जिसकी जानकारी और समझ होना एक महिला के लिए तो खासकर अनिवार्य है | आगे हम इस Perimenopause (पेरिमेनोपॉज) को गहरायी से समझेंगे कि आखिर ये होता क्यों है?
Perimenopause (पेरिमेनोपॉज) क्या होता है?
Perimenopause(पेरिमेनोपॉज) का समय महिलाओं के जीवन में यह आमतौर पर 40 के दशक में शुरू होता है; कुछ महिलाओं में इससे पहले भी हो सकता है, लेकिन कभी-कभी इससे पहले या बाद में भी शुरू हो सकता है। इस दौरान हार्मोनों का स्तर, खासकर एस्ट्रोजन में उतार-चढ़ाव होता है, जिससे मासिक धर्म अनियमित हो सकता है और कई अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। अगर 45 से पहले ऐसे लक्षण दिखें तो डॉक्टर से थायरॉइड, प्रोलैक्टिन और FSH की जाँच करवाएँ। 45 से कम उम्र में FSH जाँच की सलाह दी जाती है।
पेरिमेनोपॉज का समय 2 से 10 वर्ष तक का हो सकता है यह चरण रजोनिवृत्ति (मेनोपॉज) आने से पहले कई सालों तक चल सकता है। औसतन लगभग 4 साल, पर कुछ महीनों से लेकर करीब 10 साल तक हो सकता है। हॉट फ्लैशेस इससे ज़्यादा समय, अक्सर 7 साल या उससे अधिक, तक रह सकते हैं। मासिक धर्म की तरह ओवुलेशन भी अनियमित और अप्रत्याशित हो जाता है; कुछ चक्रों में अंडा बनता ही नहीं।
Perimenopause (पेरिमेनोपॉज) के लक्षण
35 की उम्र के बाद Perimenopause (पेरिमेनोपॉज) के लक्षण आने शुरू हो जाते हैं हालांकि महिला की उम्र कम या ज्यादा भी हो सकती है | लक्षण कुछ इस प्रकार के दिखाई देते हैं-
- मूड में बदलाव, हार्मोन्स बदलने के कारण महिला मे चिड़चिड़ापन, अवसाद या मूड में उतार-चढ़ाव।
- मासिक धर्म चक्र का कम ज्यादा होना या असमय आना
- ज्यादा पसीना आना या रात मे सोते समय पसीना आना
- शरीर में अचानक गर्मी का आना (हॉट फ्लैशेस )
- नींद की समस्या
- यौन इच्छा में कमी
- योनि में सूखापन और संबंध के दौरान दर्द
- बार-बार पेशाब आना
- कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो लम्बे समय के बाद दिखाई देना चालू होते हैं ,जैसे की हड्डियां पतली हो सकती हैं या कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए यह ज़रूरी है की अपने स्वास्थ्य पर नज़र रखने के लिए अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाता से नियमित जाँच करवाते रहें |
पेरिमेनोपॉज होने का क्या कारण है ?
यह बात जानना बहुत ज़रूरी है की Perimenopause (पेरिमेनोपॉज)पूरी तरह से नेचुरल प्रक्रिया है जो की हर एक महिला को होती है ,यह किसी भी तरह की बीमारी या रोग नहीं है | अंडाशय में अंडों की संख्या घटने से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के स्तर में उतार-चढ़ाव आता है। पेरिमेनोपॉज एक उम्र के बाद सभी महिला को होती है इसके बाद रजोनिवृत्ति आ जाती है | लेकिन कुछ ऐसे कारण जरूर होते हैं जिसकी वजह से कुछ महिलाओं को समय से पहले पेरिमेनोपॉज हो सकता है | जिन महिलाओं के दोनों अंडाशय सर्जरी से निकाल दिए जाते हैं, उन्हें पेरिमेनोपॉज नहीं होता। उन्हें सीधे सर्जिकल मेनोपॉज होता है।
धूम्रपान
ऐसा देखा गया है कि जिन महिलाओं को धूम्रपान की आदत होती है उन्हें रजोनिवृत्ति 1 से 2 साल पहले आ जाती है | इसलिए अगर आपको ऐसी कोई आदत है तो आपको तुरंत त्याग देनी चाहिए |
- कीमोथेरेपी कीमोथेरेपी या पेल्विक हिस्से की रेडिएशन थेरेपी अंडाशय की कार्यक्षमता घटा सकती है।
- जेनेटिक अगर आपके परिवार में औरतों को जल्दी पेरिमेनोपॉज आने की समस्या है तो उसकी वजह से भी आपको यह जल्दी प्रभावित कर सकता है|
- हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी इस सर्जरी के समय महिला का गर्भाशय किसी दिक्कत की वजह से निकाल दिया जाता है | अगर सिर्फ गर्भाशय निकाला जाता है,और अंडाशय नहीं, तो आमतौर पर रजोनिवृत्ति नहीं होती। मासिक धर्म तो बंद हो जाते हैं, लेकिन अंडाशय फिर भी एस्ट्रोजन बनाते रहते हैं।
जैसे की हमने ऊपर पढ़ा की यह एक पूरी तरह नेचुरल प्रक्रिया है तो इसका कोई इलाज संभव नहीं है | लेकिन अगर आपको इसके दौरान किसी तरह की तकलीफ हो रही है तो उसको नियंत्रण में लाने के लिए कुछ उपाय जरूर हैं, जैसे की, हो सकता है कि इस ऑपरेशन के बाद थोड़ा जल्दी रजोनिवृत्ति आ जाए। साथ ही, अगर एक अंडाशय निकाल दिया जाए, तो दूसरा अंडाशय उम्मीद से जल्दी काम करना बंद कर सकता है।
प्रबंधन और इलाज
- हार्मोनल थेरेपी – यह थेरेपी पेरिमेनोपॉज के कुछ लक्षणों से राहत दिलाने में मदद कर सकती है। हार्मोनल थेरेपी आपके एस्ट्रोजन के स्तर को स्थिर करता है जिससे आपके शरीर में होने वाले बदलाव या Perimenopause पेरिमेनोपॉज के कारण कोई दुष्प्रभाव को कम करता है | जिन महिलाओं में गर्भाशय है, उन्हें एस्ट्रोजन के साथ प्रोजेस्टोजन भी दिया जाता है। सिर्फ एस्ट्रोजन उन्हीं को दिया जाता है जिनका गर्भाशय निकल चुका हो। आप एस्ट्रोजन थेरेपी को क्रीम, जेल, पैच या निगलने वाली गोली के रूप में ले सकते हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखना चाहिए की हार्मोनल थेरेपी के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं तो इसका इस्तेमाल सावधानी से करें |
- एंटी डिप्रेसेंट्स दवाइयां – डॉक्टर की सलाह पर यह ले सकती हैं, इससे पेरिमेनोपॉज में होने वाले मानसिक समस्या जैसे कि मूड स्विंग या अवसाद में आराम मिल सकता है | कम डोज़ वाले SSRI/SNRI कई बार हॉट फ्लैशेस के लिए भी दिए जाते हैं, सिर्फ मूड के लिए नहीं। इनके प्रमाण मिले-जुले हैं, इसलिए ये सिर्फ डॉक्टर की सलाह से लें।
- गर्भनिरोधक – अगर जरूरत महसूस हो तो आप गर्भनिरोधक दवाएँ भी ले सकती हैं ये भी आपके हार्मोन के स्तर को स्थिर करती हैं और आमतौर पर लक्षणों से राहत दिलाती हैं। गर्भनिरोधक गोलियाँ लेने से पहले डॉक्टर जाँच करें, खासकर 35 से ज़्यादा उम्र की धूम्रपान करने वाली महिलाओं, हाई ब्लड प्रेशर वाली महिलाओं और ऑरा वाले माइग्रेन के मामलों में।
घरेलू प्रबंधन
यह एक नेचुरल प्रोसेस है जो की हर महिला को होना निश्चित है, हल्के लक्षणों में जीवनशैली में बदलाव मदद करते हैं। अगर लक्षण रोज़मर्रा की ज़िंदगी, नींद या मूड को प्रभावित करें तो डॉक्टर से मिलें। हार्मोन थेरेपी कई लक्षणों के लिए सबसे असरदार विकल्पों में से एक है।
- डाइट – जितना हो सके हरी सब्जियां, साबुत अनाज,फल, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर आहार लें । इन सबका सेवन आपके शरीर की इम्युनिटी को बनाये रखेगा जो की रजोनिवृत्ति संक्रमण या उसके लक्षणों से लड़ने में मदद करते है |
- लाइफस्टाइल – जितना हो सके शुरू से ही स्वस्थ जीवन शैली बनाये रखे ताकि 35 – 40 साल में आपका शरीर स्वस्थ हो ताकि पेरिमेनोपॉज के समय कम परेशानी होंगी | आपको रोजाना कम से कम 30 मिनट्स किसी भी तरह का व्यायाम या योग करना चाहिए |
पेरिमेनोपॉज के समय किसी ख़ास प्रकार का दर्द या समस्या नहीं होती, बस आपको कुछ ही बातों का ध्यान रखना होता है |
ऐसे समय में आपको अच्छी नींद और स्वस्थ जीवन रखना चाहिए और किसी भी तरह के नशा या केमिकल चीजों से अपने आप को दूर रखना चाहिए। शराब, धूम्रपान, मोटापा, शारीरिक निष्क्रियता और तनाव लक्षणों को बढ़ा सकते हैं।
Dr. Rita Bakshi के साथ, आप स्वस्थ जीवनशैली की दिशा में सही कदम उठा सकते हैं और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं।
डॉक्टर से कब मिलें
डॉक्टर से मिलें अगर:
- बहुत ज़्यादा ब्लीडिंग, जैसे एक घंटे में पैड भीग जाना
- पीरियड 7 दिन से ज़्यादा चलना या 21 दिन से कम के अंतर पर आना
- पीरियड के बीच या संबंध के बाद ब्लीडिंग
- 12 महीने पीरियड बंद रहने के बाद दोबारा ब्लीडिंग
- 45 से पहले लक्षण शुरू होना
- मूड में गंभीर बदलाव
